/anm-hindi/media/media_files/2025/07/26/bhagwant-mann-2025-07-26-13-00-57.jpg)
Bhagwant Mann
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है। बता दें कि यह दिन उन वीर जवानों की याद में समर्पित है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अद्वितीय शौर्य और बलिदान का परिचय दिया।
जानकारी के मुताबिक, इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समारोह में कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
मुख्यमंत्री मान ने इस मौके पर एक भावुक ट्वीट करते हुए लिखा कि “कारगिल दिवस के अवसर पर, हम उन सभी वीर सैनिकों की वीरता और बलिदान को तहे दिल से सलाम करते हैं जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में बहादुरी का एक अद्वितीय इतिहास लिखा। उनकी बहादुरी और साहस को हमेशा याद रखा जाएगा।”
1999 ਦੀ ਕਾਰਗਿਲ ਜੰਗ 'ਚ ਬਹਾਦਰੀ ਦਾ ਬੇਮਿਸਾਲ ਇਤਿਹਾਸ ਲਿਖਣ ਵਾਲੇ ਸਮੂਹ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਸੂਰਬੀਰਤਾ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਰਗਿਲ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਜ਼ਬੇ ਅਤੇ ਬਹਾਦਰੀ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਯਾਦ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। pic.twitter.com/5VB1PblXU1
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 26, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)