सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

बैठक में शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने और आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में राज्य में 24वां ज़िला बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने और आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में राज्य में 24वां ज़िला बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, इस समागम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में सीएम मान राष्ट्रपति से मुलाकात की। पंजाब सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस ऐतिहासिक समागम के लिए आमंत्रण भेजा गया है।