महिलाओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन!

असम पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा घिर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को असम कांग्रेस की महिला शाखा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cm himanta

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: असम पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा घिर गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को असम कांग्रेस की महिला शाखा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरमा माफी नहीं मांग लेते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। महिला कांग्रेस ने सरमा की कथित अपमानजनक टिप्पणी की सीबीआई जांच की भी मांग की। सरमा ने कहा था कि असम में कांग्रेस के शासन के दौरान महिलाओं ने सरकारी नौकरी पाने के लिए गलत रास्ता अपनाया।