New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/20/cm-soran-2025-06-20-12-24-32.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है। इस विशेष अवसर पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य की कामना की।
जानकारी के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।”