/anm-hindi/media/media_files/2025/09/19/cm-fadnavis-and-rahul-gandhi-2025-09-19-18-48-01.jpg)
CM Fadnavis and rahul gandhi
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वह अर्बन नक्सल जैसी भाषा बोलते हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम फडणवीस का आरोप है कि राहुल गांधी ने देश की जेन-जी यानी युवा पीढ़ी से लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की अपील की है। सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांधी के सलाहकारों की सोच भी अर्बन नक्सल जैसी है।
#WATCH | Mumbai: On Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's allegations of vote theft, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Rahul Gandhi had announced a hydrogen bomb. The entire country was in shock, wondering what kind of bomb Rahul Gandhi was going to drop, but it… pic.twitter.com/y9l1Mf0hzB
— ANI (@ANI) September 18, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)