/anm-hindi/media/media_files/2025/09/16/dhami-2025-09-16-13-10-15.jpg)
cm dhami
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तराखंड में लौटते मॉनसून ने तबाही मचा दी है। देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मालदेवता-केसरवाला क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम धामी जेसीबी पर सवार होकर क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा, "लगभग 25-30 जगहों पर सड़कें पूरी तरह से बह गई हैं। घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। इसे सामान्य करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। कई संपर्क मार्ग कट गए हैं। नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।"
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inspected the disaster-affected area in Kesarwala, Maldevta area. pic.twitter.com/UucPsw3tMl
— ANI (@ANI) September 16, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)