New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/04/06/JH7iT24JfA70OTZrIMMr.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। जानकारी के मुताबिक, इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम आवास में सपरिवार पूजा -अर्चना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and his wife Geeta Pushkar Dhami perform 'kanya pujan' and Havan at their residence in Dehradun on the occasion of #RamNavamipic.twitter.com/QARB9l11O9
— ANI (@ANI) April 6, 2025