भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित रूप से गाली दिए जाने की घटना ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
bjp congress

bjp congress

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित रूप से गाली दिए जाने की घटना ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। इस विवादित बयान के खिलाफ शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ता सदाकत आश्रम तक मार्च करते हुए राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कथित रूप से तोड़फोड़ की भी खबर है।

भाजपा नेताओं ने इस घटना को "गंभीर और निंदनीय" बताया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री को मंच से गाली देना न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह पूरे देश के सम्मान को चोट पहुंचाने जैसा है।

इस घटनाक्रम के बाद राज्य का राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ गया है और सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।