मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ पर की पूजा!

जानकारी के मुताबिक, इस अनुष्ठान में उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने मिलकर पारंपरिक विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा संपन्न की और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cm rekha gupta

cm rekha gupta

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ के शुभ अवसर पर अपने सरकारी आवास पर पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया। जानकारी के मुताबिक, इस अनुष्ठान में उनके साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने मिलकर पारंपरिक विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा संपन्न की और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा, "करवा चौथ नारी शक्ति और प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति की उस गहराई को दर्शाता है जिसमें रिश्तों की अहमियत सबसे ऊपर होती है।" पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और पारंपरिक गीतों के साथ इस अवसर को यादगार बनाया।