New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/09/26/cm-yogi-2025-09-26-10-43-52.jpg)
cm yogi
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। जानकारी के अनुसार, इसमें एक दर्जन से ज़्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। निकायों में कैडर पुनर्गठन के बाद बढ़े 3000 से ज़्यादा पदों पर भर्ती के मानक तय करने संबंधी प्रस्तावों को भी मंज़ूरी मिलने की संभावना है।
बैठक के बाद, सीएम मंत्री समूह की भी बैठक करेंगे। नगर विकास विभाग ने कैडर पुनर्गठन किया था। इसमें निकायों में केंद्रीकृत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़ाकर लगभग 6600 कर दी गई है। इन पदों को भरने की नीति अभी तय नहीं हुई थी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)