/anm-hindi/media/media_files/2025/10/29/rahul-gandhi-2025-10-29-17-47-53.jpg)
rahul gandhi
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार और पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख त्योहारों में से एक छठ पूजा पर अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आज इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भी भारत के बारे में गलत जानकारी फैलाते हैं और अब उन्होंने देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक छठ पूजा पर हमला करने के लिए 'गंदा पानी' और 'ड्रामा' जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।"
Chhath Puja is a drama ‼️ #RahulGandhi insults worldwide Hindus & their faith!! Sick !
— 🇮🇳 Shashi 🇮🇳🚩 (@naturalphoton) October 29, 2025
Puri congress ko akele hi dubayega ye @Pawankhera@SupriyaShrinate !! Aaplog jhunjhuna hilane ki jyada practice karo !
Practice can make people perfect!!pic.twitter.com/OwOPDZfaNp
उन्होंने आगे कहा, "इससे पहले राहुल गांधी ने प्रयाग महाकुंभ को गंदा पानी कहा था। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि के उद्घाटन समारोह को नाच गाना कहा था और अब वह छठ महापर्व को नाटक कह रहे हैं। इससे साबित होता है कि भारतीय और खासकर बिहारी संस्कृति के प्रति उनके मन में कितना अनादर है।"
#WATCH | Delhi | On LoP LokSabha Rahul Gandhi's statement, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Rahul Gandhi spreads misinformation about India in his foreign trips. And now, he used derogatory words such as 'Ganda Pani' and 'drama', for Chhath Puja, the biggest festival... Rahul… pic.twitter.com/o9FG7XgPOu
— ANI (@ANI) October 29, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)