मैंने ही डिजाइन किया चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल, पुलिस ने शुरू की जांच

सूरत के रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि वह इसरो का वैज्ञानिक है। उसने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया था, जिस वजह से चांद मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ और लैंडर चांद की सतह पर उतर पाया है।

New Update
chandrayan 3

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सूरत के रहने वाले एक युवक ने दावा किया है कि वह इसरो का वैज्ञानिक है। उसने ही विक्रम लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया था, जिस वजह से चांद मिशन चंद्रयान-3 सफल हुआ और लैंडर चांद की सतह पर उतर पाया है। हालांकि, पुलिस युवक के दावों की जांच कर रही है। सूरत कमिश्नर अजय तोमर ने क्राइम ब्रांच को युवक के दावों की पुष्टि करने के लिए कहा है।