1 नवंबर से दिल्ली समेत NCR में लागू होगा ओवरएज्ड वाहन पर प्रतिबंध

15 साल पुराने व्हीकल्स पर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के पांच जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा। पिछले दिनों सख्ती से नियम लागू किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने वापस लेने का फैसला किया था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Ban on overaged vehicles

Ban on overaged vehicles

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: दिल्ली में 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की योजना को प्रदेश की सरकार ने अभी के लिए टाल दिया है। अब यह नियम इस साल नवंबर महीने की पहली तारीख से लागू किया जा सकता है।

इसके साथ ही 15 साल पुराने व्हीकल्स पर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के पांच जिलों में भी इसे लागू किया जाएगा। पिछले दिनों सख्ती से नियम लागू किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने वापस लेने का फैसला किया था।