/anm-hindi/media/media_files/2025/07/25/asteroid-2025-oz-2025-07-25-12-24-20.jpg)
Asteroid 2025 OZ
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पृथ्वी के पास से गुजरने वाला 180 फुट लंबा एस्टेरॉयड '2025 ओजेड' बिना किसी टक्कर या खतरे के सुरक्षित रूप से गुजर गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो सहित दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, नासा के अनुसार, यह क्षुद्रग्रह भारतीय समयानुसार 24 जुलाई की सुबह लगभग 7:36 बजे अपने निकटतम बिंदु करीब 33.4 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरा। हालांकि, यह दूरी खगोलीय पैमाने पर निकट मानी जाती है, लेकिन यह किसी तरह के टकराव के लिए अधिक सुरक्षित मानी जाती है। इसकी गति लगभग 31,000 मील प्रति घंटे (लगभग 50,000 किमी प्रति घंटे) रही। 2025 ओजेड न तो आकार में और न ही दूरी में नासा की संभावित खतरनाक वस्तु ( पोटेंशियल हैजार्डस ऑब्जेक्ट) की श्रेणी में आता है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस श्रेणी में किसी एस्टेरॉयड को शामिल करने के लिए उसकी पृथ्वी से दूरी 74 लाख किलोमीटर से कम और व्यास 85 मीटर से अधिक होना चाहिए।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)