/anm-hindi/media/media_files/SfaRmrdrmL0GKkYBevWh.jpg)
An incident that puts humanity to shame
एएनएम न्यूज, ब्यूरो : देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना (humanity to shame) सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां एक आदमी कुत्तों के साथ दुष्कर्म (Crime) करते हुए पकड़ा गया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी दिल्ली महिला आयोग (DWC) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी।
दिल्ली के सुभाष नगर इलाक़े में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक NGO ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 16, 2023
ये कैसे बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी ? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का ? pic.twitter.com/MvYznFs3LR
स्वाति मालीवाल ने लिखा है 'दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार (Rape) करता पकड़ा गया। एक एनजीओ ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस (Police) को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है'। स्वाति मालीवाल आगे लिखती हैं कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का?।