/anm-hindi/media/media_files/2025/10/09/delhi-2025-10-09-11-41-43.jpg)
delhi weather
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद ठंडक ने दस्तक दे दी है। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिन में मौसम सामान्य है। माना जा रहा है कि अक्तूबर के अंत तक पूरी तरह से ठंड पड़ने लगेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में चल रही सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बुधवार को ठंड की दस्तक का अहसास कराया और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे गिरने के कारण हाल के वर्षों में अक्टूबर का यह सबसे ठंडा दिन बन गया। दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से आठ डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से कुछ डिग्री कम है। कई मौसम केंद्रों पर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान उत्तरी दिल्ली के रिज पर 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पालम में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)