दिल्ली के बाद अब बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

राजधानी दिल्ली के बाद भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
bomb

bomb

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजधानी दिल्ली के बाद भारत का सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बंगलूरू के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बंगलूरू प्रशासन सतर्क हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बंगलूरू पुलिस ने बताया कि आरआर नगर और केंगेरी सहित बेंगलुरु शहर के 40 निजी स्कूलों को आज बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। जिसके बाद शहर के सभी स्कूलों में तलाशी और जांच शुरू कर दी गई है।