/anm-hindi/media/media_files/2025/09/01/heavy-boulder-fell-2025-09-01-11-07-20.jpg)
Heavy boulder fell
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक, वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Boulder crash in Uttarakhand kills 2, injures 3. A max vehicle was hit near the Munkiyatal landslide zone on the Sonprayag-Gaurikund route. 11 passengers were on board.#Uttarakhand#Landslidepic.twitter.com/O8MUnYagWc
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) September 1, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)