New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/01/sF6eCVOywWdlP80R9ais.jpeg)
Breaking News
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महागठबंधन ने अपनी समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद के लिए अधिकृत रूप से घोषित कर दिया है। इसके लिए गठबंधन की ओर से आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
कांग्रेस की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद महागठबंधन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाएगा।
इस घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि भाजपा वाले नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)