राजधानी में मिला हथियारों का जखीरा!

राजधानी के बीचों-बीच सुबह 7 बजे अवैध हथियारों का एक ज़खीरा बरामद हुआ। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बंठिया ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
delhi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजधानी के बीचों-बीच सुबह 7 बजे अवैध हथियारों का एक ज़खीरा बरामद हुआ। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बंठिया ने पूरे मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, सराय रोहिला थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और कच्चा माल बरामद किया है। छापेमारी के बाद, टीम ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह देसी पिस्तौल, 12 बिना स्क्रू वाले देसी पिस्तौल और 250 से ज़्यादा पिस्तौल बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया है।