स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अब दिल्ली हज कमेटी की सदस्य कौशर जहां ने हज यात्रा को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "इस साल दिल्ली से 51 महिलाएं बिना महरम (यानी पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जा रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण है। हमें दिल्ली सरकार की ओर से इन सभी महिलाओं को पूरा सहयोग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।" उन्होंने यह भी कहा, "यह संख्या हर साल बढ़ रही है। जो निश्चित रूप से एक सराहनीय पहलू है।"