New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/09/08/lunar-eclipse-pics-2025-09-08-11-38-41.jpg)
Lunar Eclipse
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 2025 के अंतिम चंद्रग्रहण के दौरान आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब चंद्रमा धीरे-धीरे सुर्ख लाल रंग में तब्दील हो गया। वैज्ञानिकों के अनुसार, जैसे ही चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आया, उसका रंग बदलने लगा और मध्यकाल के समय यानी रात 11:24 बजे के बाद चंद्रमा ने पूरी तरह से लाल रंग का रूप ले लिया, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है।/anm-hindi/media/post_attachments/assets/images/2025/09/07/blda-mana_55128c9795fce15e248c121db33d67c5-606410.jpeg?q=80&w=700&dpr=1)
इस साल का यह दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होकर 1:26 बजे तक चला। इसमें 82 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहा — यानी रात 11:01 से 12:23 बजे तक चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में रहा। इस दौरान चंद्रमा ने एक खूबसूरत लेकिन रहस्यमय लाल रंग धारण किया, जो दुनियाभर के खगोल प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए एक दुर्लभ और रोमांचक अनुभव था।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)