Health Benefits: रोज 25 मिनट की दौड़ से 8 साल तक मौत का जोखिम 35% होता है कम

उम्र बढ़ाने के लिए चलने की तुलना में दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है। साल 2011 में ताइवान के शोधकर्ताओं ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के जोरदार व्यायाम (जैसे जॉगिंग या दौड़ना) और मध्यम व्यायाम (जैसे तेज चलना) पर अध्ययन किया।

New Update
run

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उम्र बढ़ाने (Running) के लिए चलने की तुलना में दौड़ना ज्यादा फायदेमंद (Health Benefits) है। साल 2011 में ताइवान के शोधकर्ताओं ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के जोरदार व्यायाम (जैसे जॉगिंग या दौड़ना) और मध्यम व्यायाम (जैसे तेज चलना) पर अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि नियमित रूप से पांच मिनट की दौड़ लगाने से लोगों का जीवन काल 15 मिनट की सैर करने के बराबर बढ़ जाता है।

अध्ययन से ये भी पता चला कि नियमित 25 मिनट की दौड़ लगाने और 105 मिनट की सैर करने से अगले आठ सालों के दौरान मृत्यु का जोखिम लगभग 35% कम हो जाता है।