गर्मियों में क्यों फटते हैं होंठ? अपनाएं ये टिप्स

सर्दियां ही नहीं, बल्कि गर्मियां भी होंठों की नमी छीन लेती है और यह अक्सर सूखे रहने लगते हैं और फट जाते हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
lips

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : सर्दियां ही नहीं, बल्कि गर्मियां भी होंठों की नमी छीन लेती है और यह अक्सर सूखे रहने लगते हैं और फट जाते हैं। आइए अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे इस मौसम में होंठ फटने के कारण और इससे ठीक करने के कुछ कारगर तरीके।

1. होंठों को फटने से बचाने के लिए शहद काफी कारगर माना जाता है। बता दें, आप इसे घर पर रखी वैसलीन के साथ मिलाकर लगाएंगे, तो फटे होंठों की समस्या से जल्द आराम पा सकेंगे और महज 1-2 दिन में ही आपको मुलायम और चमदार होंठ वापस मिल सकेंगे।

2. गर्मियों में खीरे का सेवन कई लोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन के साथ-साथ इसके रस को होंठों पर लगाने से भी काफी फायदा मिलता है। पानी से भरपूर खीरा इस मौसम में आपके होंठों को सूखने से बचाने का काम करता है।

3. नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। इसका तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है और त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप होंठों को सूखने से बचाने के लिए इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।