New Update
/anm-hindi/media/media_files/AVZTxuG6mfYLtCnyRBfi.jpg)
Mithun Chakraborty
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: 10 फरवरी की सुबह खबर आई कि मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हुए हैं और कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिथुन को सीने में दर्द उठा, जिसके बाद एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अस्पताल की ओर से एक स्टेटमेंट जारी हुआ है, जिसमें बताया गया है कि मिथुन हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मिथुन को प्राइवेट अस्पताल में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर लाया गया था। जानकारी के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती को स्ट्रोक आया था, जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया। उन्हें Ischemic Cerebrovascular Stroke था।