बीच सड़क पर महिला पार्षद और एक युवती के बीच मारपीट ! वीडियो वायरल

पानीहाटी में पार्षद ने स्कूटी सवार युवती से मारपीट की। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 के पार्षद श्राबंती रॉय ने बीच रोड पर एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
video

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पानीहाटी में पार्षद ने स्कूटी सवार युवती से मारपीट की। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पानीहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 के पार्षद श्राबंती रॉय ने बीच रोड पर एक युवती को थप्पड़ जड़ दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लेकिन युवती ने भी उसका विरोध करना बंद नहीं किया।

उसके बालों को खींच कर मारपीट के दृश्य भी सामने आए हैं। पार्षद का दावा है कि युवती नशे की हालत में स्कूटी चला रही थी। युवती के खिलाफ गाली-गलौज के आरोप भी सामने आए हैं। इस बीच सजल घोष ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'देखिए हमने कैसे जनप्रतिनिधि चुने।' जानकारी के मुताबिक घटना महोत्सव घाट इलाके की बताई जा रही है।

দুই মহিলার সংঘাত শুধু নয় এটা, ছবিতে যে দুই মহিলাকে দেখছেন তার মধ্যে সাদা সালোয়ার যিনি পড়ে আছেন তিনি পানিহাটি পুরসভার...

Posted by Sajal Ghosh on Tuesday, June 10, 2025