/anm-hindi/media/media_files/2024/11/24/moaUJtObL1IRhVQW4T5N.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: सऊदी अरब के जेद्दा में आज आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में देश-विदेश के कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। नीलामी लगने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिलीज कर दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ऑक्शन में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बोली के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस ऐतिहासिक बोली के साथ ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले पंत के लिए जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला। शुरुआत में उनकी बोली 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई, लेकिन जल्द ही यह 20 करोड़ के पार पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार LSG ने बाजी मारी।
🚨 RISHABH PANT SOLD TO LUCKNOW SUPERGIANTS AT 27CR. 🚨#IPLAuction#IPL2025#RishabhPantpic.twitter.com/srVUm6rlx5
— IPL Auction 2025 🧢 (@IPL2025Auction) November 24, 2024