शांति का नोबेल पुरस्कार मिलने पर किया ट्रंप का शुक्रिया अदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पुरस्कार से चूक गए, लेकिन मचाडो ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को इसका श्रेय दिया है। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने ट्रंप का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुक्रिया अदा किया है। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Venezuelan opposition leader Maria Corina Machado thanks Trump

Venezuelan opposition leader Maria Corina Machado thanks Trump

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने शांति का नोबेल पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। मचाडो को उनके लोकतांत्रिक परिवर्तन प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

जानकारी के मुताबिक इस सम्मान के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया और इसे वेनेजुएला के लोगों के स्वतंत्रता संग्राम की मान्यता करार दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पुरस्कार से चूक गए, लेकिन मचाडो ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को इसका श्रेय दिया है। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने ट्रंप का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए शुक्रिया अदा किया है।