/anm-hindi/media/media_files/2025/10/10/nobel-prize-2025-10-10-19-23-28.jpg)
Nobel Prize
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आयरन लेडी के नाम से मशहूर मारिया कोरिना मचाडो को वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्ष के लिए 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला। इस साल कुल 338 व्यक्तियों और संगठनों को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन यह पूरी लिस्ट अगले 50 साल तक गोपनीय रहेगी।
“I am just part of a huge movement. I’m humbled, I’m grateful and I’m honoured.”
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
This morning Maria Corina Machado was announced as this year’s Nobel Peace Prize laureate. Directly after the news was broken, she describes how honoured she felt to be awarded the peace prize, and… pic.twitter.com/IaY51ATZQA
वेनेजुएला में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की संरक्षक के रूप में मचाडो का नाम खासी पहचान बना चुका है। उन्हें वेनेजुएला के विभाजित विपक्ष को एकजुट करने और स्वतंत्र चुनाव एवं प्रतिनिधि सरकार की मांग को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। मचाडो अपने साहस, धैर्य और रणनीतिक नेतृत्व के लिए लैटिन अमेरिका में नागरिक संघर्ष की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शुमार हैं। उनके नेतृत्व में विपक्ष ने लोकतंत्र की रक्षा और शांतिपूर्ण बदलाव की दिशा में कई अहम कदम उठाए।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)