/anm-hindi/media/media_files/2025/07/30/earthquake-2025-07-30-10-58-56.jpg)
earthquake
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद बुधवार तड़के रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। जानकारी के मुताबिक, होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के मुताबिक, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती सेवेरो-कुरीलस्क के तटीय क्षेत्र में आई। आसपास रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे।
An earthquake of magnitude 8.8 hit Petropavlovsk-Kamchatsky, Russia, on 29th July 23:24 pm UTC (4.54 am IST, July 30): US Geological Survey pic.twitter.com/1qRbhaBbfi
— ANI (@ANI) July 30, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)