‘युद्ध’ की घोषणा ! पाकिस्तानी सेना प्रमुख का नया चाल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में परिस्थितियां और ज्यादा विस्फोटक हो गई हैं। इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत गुट ने बलूच में आजादी के समर्थक संगठनों के विरुद्ध ‘युद्ध’ की घोषणा कर दी है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
war

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में परिस्थितियां और ज्यादा विस्फोटक हो गई हैं। इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत गुट ने बलूच में आजादी के समर्थक संगठनों के विरुद्ध ‘युद्ध’ की घोषणा कर दी है।

संभव है आने वाले दिनों में बलूच लिबरेशन आर्मी और बलूच लिबरेशन फ्रंट जैसे बलूच विद्रोही गुटों को एक नया मोर्चा झेलना पड़ सकता है।

बलूच गुटों ने कई मोर्चों पर पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह परास्त किया है और फौजी इतने डरे हुए हैं कि बलूचिस्तान के अनेक शहरों में तैनाती से डर रहे हैं। संभवत: इसीलिए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अब बलूचों के दमन के लिए जिहादी गुट इस्लामिक स्टेट खुरासान को मैदान में उतारा है।