/anm-hindi/media/media_files/2024/10/23/S82tVd2NnaB3SDSnSugV.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जापान और भारत की सरकारों ने क्वाड साइबर चैलेंज-2024 को जारी रखने की घोषणा की है। इसका मकसद साइबर परिवेशी तंत्र को मजबूत करना, सार्वजनिक संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ साइबर सुरक्षा जागरुकता को बढ़ाना है। क्वाड देशों ने संयुक्त वक्तव्य (ज्वाइंट स्टेटमेंट) में कहा कि इस वर्ष की चुनौती का विषय साइबर सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देना के साथ मजबूत कार्यबल का निर्माण करना है। /anm-hindi/media/media_files/2024/10/23/jagot3lkGmjwkH5mirj7.jpg)
इस साल 10 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका ने व्हाइट हाउस में क्वाड साइबर चैलेंज कार्यक्रम की मेजबानी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अधिकारी शामिल हुए थे। इसमें साइबर सुरक्षा पेशेवरों ने अपने करियर के किस्से साझा किए। जापान के तीन साइबर सुरक्षा पेशेवरों ने ने छात्रों और युवाओं को इस महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। /anm-hindi/media/media_files/2024/10/23/030h6Si9zfRCD74pOrbY.jpg)
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की वेबसाइट के अनुसार 21 अक्टूबर को क्वाड देशों के संयुक्त वक्तव्य को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि क्वाड सीनियर साइबर ग्रुप के तत्वावधान में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के क्वाड भागीदारों ने जिम्मेदार साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, सार्वजनिक संसाधनों को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संयुक्त अभियान के तहत क्वाड साइबर चैलेंज को जारी रखने की घोषणा की। इस वर्ष की चुनौती का विषय साइबर सुरक्षा शिक्षा को बढ़ावा देना और एक मजबूत कार्यबल का निर्माण करना है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)