New Update
/anm-hindi/media/media_files/2024/12/31/iYqPoGwyo0GwX3vYguxf.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। ईयर 2025 के वेलकम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह जश्न मनाने, अतीत को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का समय है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में टाइम जोन अलग होने के कारण हर देश का नया साल अलग समय पर शुरू होता है। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नया साल मनाया गया। ये आईलैंड किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है। यह भारत से 7.30 घंटे आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नया साल मनाते हैं। न्यूजीलैंड के निवासियों ने भी साल 2025 का जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | With dazzling fireworks display, New Zealand's Auckland welcomes #NewYear2025
— ANI (@ANI) December 31, 2024
(Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/UKhswRnJkE