रूस का यूक्रेन पर हवाई हमला, रणनीतिक ब्रिज नष्ट

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में यूक्रेनी सेना को सैन्य उपकरणों और हथियारों की सप्लाई करने वाले ब्रिज को उड़ा दिया है। यह यूक्रेन के लिए रणनीतिक रूप से सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। रूस के इस हमले ने यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर तनाव और बढ़ा दिया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Breaking News

Breaking News

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रूस ने पिछले एक हफ्ते से यूक्रेन पर हमलों और घेराबंदी को तेज कर दिया है। यूक्रेनी सैनिकों को कई शहरों में पीछे धकेलने के बाद रूस ने अब यूक्रेन के Dnepropetrovsk region में बड़ा हवाई हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में यूक्रेनी सेना को सैन्य उपकरणों और हथियारों की सप्लाई करने वाले ब्रिज को उड़ा दिया है। यह यूक्रेन के लिए रणनीतिक रूप से सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। रूस के इस हमले ने यूक्रेन के पूर्वी मोर्चे पर तनाव और बढ़ा दिया है।