/anm-hindi/media/media_files/2025/10/10/rajnath-singh-2025-10-10-11-40-51.jpg)
Rajnath Singh
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी बेस एचएमएएस कुट्टाबुल का दौरा किया। जानकारीके मुताबिक, इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी, तकनीकी सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता पर गहन चर्चा की। इस दौरान पीटर खलील ने राजनाथ सिंह की यात्रा को ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली यात्रा है। हमें उम्मीद है कि अगली यात्रा इतने लंबे अंतराल के बाद नहीं होगी। वहीं राजनाथ सिंह ने भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्ते पर जोर दिया।
#WATCH | Australia | Defence Minister Rajnath Singh visited HMAS Kuttabul in Sydney, a key Royal Australian Navy base at Potts Point. He was received and accompanied by Australia’s Assistant Minister for Defence, Peter Khalil. pic.twitter.com/Z1gV5Frj7f
— ANI (@ANI) October 10, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)