/anm-hindi/media/media_files/CzD87IflvB1OjdepOr7Z.jpg)
Private jet crashes
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : रूस (Russia) के मॉस्को (Moscow) के उत्तर में निजी जेट क्रैश होने से दस लोगों की मौत हो गई है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पैसेंजर लिस्ट में वैगनर नेता येवगेनी प्रिगोझिन (agner leader Yevgeny Prigozhin) का नाम भी शामिल है। इस विमान में 3 क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने कहा कि प्रिगोझिन नाम का एक शख्स इसमें सवार था। हालांकि उन्होंने आगे यह नहीं कहा कि यह वैगनर आर्मी के चीफ (Wagner army Chief) प्रिगोझिन हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में वैगनर आर्मी रूस की ओर से लड़ रही थी। लेकिन जून में वैगनर प्रमुख ने रूस खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
वेगनर चीफ #Prigozhin की विमान दुर्घटना में मौत...
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) August 23, 2023
विमान ने मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 3 क्रू मेंबर्स के साथ 10 लोग थे जो मारे गए। क्रैश का यह विजुअल रूस के ट्रेवर रीजन का है। pic.twitter.com/PdxCKbo6rd