/anm-hindi/media/media_files/2025/11/12/whatsapp-image-2025-14-2025-11-12-12-53-26.jpeg)
Draupadi Murmu
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अफ्रीका के दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बोत्सवाना की राजधानी गबोरोने पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस देश की पहली राजकीय यात्रा है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी गाबोरोन के सर सेरेत्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया।
बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिडियन बोको ने स्वयं उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा उनके दो अफ्रीकी देशों अंगोला और बोत्सवाना के दौरे का हिस्सा है। उन्होंने पहले अंगोला का दौरा किया, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
In the final leg of her two-nation visit to Africa, President Droupadi Murmu landed at the Sir Seretse Khama International Airport, Gaborone, Botswana. This is the first-ever State Visit of an Indian Head of State to Botswana.
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 11, 2025
In a special gesture reflecting the depth of… pic.twitter.com/TelxxhZefN
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)