राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बोत्सवाना की संसद को संबोधित

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बोत्सवाना की स्वतंत्रता के बाद की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा से उसके विकास सफर में विश्वसनीय साझेदार रहा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu

President Draupadi Murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बोत्सवाना की राष्ट्रीय विधानसभा (नेशनल असेंबली) को संबोधित किया। संसद पहुंचने पर उनका स्वागत स्पीकर दिथापेलो एल. केओरापेत्से, डिप्टी स्पीकर और विपक्ष के नेता ने किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बोत्सवाना की स्वतंत्रता के बाद की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा से उसके विकास सफर में विश्वसनीय साझेदार रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद बोत्सवाना के मेहनती नागरिकों और दूरदर्शी नेतृत्व ने शांति, स्थिरता और समावेशी विकास के लिए समर्पित एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत को गर्व है कि उसने बोत्सवाना की राष्ट्र-निर्माण यात्रा में प्रारंभिक सहयोगी की भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच सहयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, कृषि, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे अनेक क्षेत्रों में फैला हुआ है।