राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्लोवाकिया में औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी दो देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ब्रातिस्लावा पहुंचीं और इस प्रकार वह स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष बन गईं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu welcome

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति मुर्मू अपनी दो देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ब्रातिस्लावा पहुंचीं और इस प्रकार वह स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष बन गईं। जानकारी के मुताबिक, लोक पोशाक पहने एक जोड़े ने रोटी और नमक के साथ उनका पारंपरिक स्लोवाक स्वागत किया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ब्राटिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। लोक पोशाक पहने एक जोड़े ने रोटी और नमक के साथ उनका पारंपरिक स्लोवाक स्वागत किया। राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।"