/anm-hindi/media/media_files/2025/03/19/rL44tQTVaN8duKJIw4gu.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा तट पर सफलतापूर्वक उतर गया। भारतीय समय के मुताबिक यह लैंडिंग बुधवार तड़के हुई।
नासा की टीम अपने अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोट के साथ वहां मौजूद थी। इस दौरान समुद्र में एक आकर्षक दृश्य भी देखने को मिला, जब सुनीता विलियम्स के कैप्सूल के चारों ओर डॉल्फिन का एक झुंड तैरता नजर आया, मानो वे इस ऐतिहासिक वापसी का स्वागत कर रही हों।
समंदर में लैंड करते ही एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन्स ने किया स्वागत, कैप्सूल के चारों ओर तैरती नजर आईं, देखें खूबसूरत दृश्य#Dolphins#SunitaWilliamsReturn@Astro_Suni#SunitaWilliams#Astronaut#NASA#America#Florida#SpaceX#Crew9landing#ButchWilmore#PeoplesUpdatepic.twitter.com/MfwTSImuYb
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 19, 2025