थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भड़का संघर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया है। जानकारी के मुताबिक, द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Thailand-Cambodia

Thailand-Cambodia

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद गुरुवार को हिंसक टकराव में बदल गया है। जानकारी के मुताबिक, द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है। थाई सेना के अनुसार, सबसे ज्यादा हताहत सिसा केट प्रांत में हुए, जहां एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में छह लोगों की जान चली गई। तीन सीमा प्रांतों में कुल 14 लोग घायल बताए गए हैं।