स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बच्चे हों या बड़े, रंगों के इस त्योहार को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। जानकारी के मुताबिक, इस साल होली का त्योहार 14 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है, यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दिन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है।