Holi 2024: शिल्पांचल में होली की धूम

बह से ही शिल्पांचल के गली-मोहल्लों में होली का माहौल बन गया है। रविवार होलिका पूजन के बाद मस्ती सातवें आसमान पर पहुंच गई है और आठ के अस्सी की उम्र के लोग एक दुसरे को रंग लगाते और गले मिलते देखे गए।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
Kulti Holi

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: सोमवार देशभर में लोग रंगों का त्योहार होली को उल्लास और उत्साह (Holi celebration) के साथ मना रहे हैं। शिल्पांचल में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है।

सुबह से ही शिल्पांचल के गली-मोहल्लों में होली का माहौल बन गया है। रविवार होलिका पूजन के बाद मस्ती सातवें आसमान पर पहुंच गई है और आठ के अस्सी की उम्र के लोग एक दुसरे को रंग लगाते और गले मिलते देखे गए। गुलाल, अबीर के रूप में रंग उड़ रहा है तो होली गीतों से भी वादियां गूंज रही हैं। शनिवार कुल्टी (Kulti Asansol) के मंदिरों में देर रात तक होली गायन चला। होली गायन अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। युवाओं के द्वारा किए गए होली गायन को लोग सराह रहे है।