शरीर में पानी की कमी को दूर करता है तरबूज

 गर्मी का मौसम आ गया है। खाने का सामान खराब न हो इसलिए लोग उसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन कई बार फ्रिज में रखी चीजों का स्वाद बदल जाता है और इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
watermelon

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: गर्मी का मौसम (summer season) आ गया है। खाने का सामान खराब न हो इसलिए लोग उसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन कई बार फ्रिज में रखी चीजों का स्वाद बदल जाता है और इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। तरबूज (watermelon) एक ऐसा फल है, जिसे भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके कई नुकसान हैं। आइए जानते हैं

तरबूज को फ्रिज में रखने से बचें - अगर तरबूज को काटकर फ्रिज में रखा जाए तो फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) का खतरा हो सकता है। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए भूलकर भी तरबूज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। 

शरीर में पानी की कमी - गर्मी के मौसम में तरबूज बहुत ही अच्छा फल माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। गर्मियों में तरबूज खाने से पानी की कमी पूरी होती है और आप स्वस्थ रहते हैं। 

वजन घटाने में मददगार - अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज मददगार हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

पाचन में सुधार करता है - तरबूज में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन के लिए एक जबरदस्त फल है। इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और इससे आपका डाइजेशन भी बेहतर होता है।