गर्मियों में तरबूज के सेवन से मिलते हैं ये फायदे

तरबूज की खेती चीन में 10वीं शताब्दी में शुरू हुई थी। इस फल में 92% पानी और 8% चीनी होती है। यह फल गर्मियों में पानी का अच्छा स्रोत होता है। इसमें बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन की अच्छी मात्रा होती है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
watermelon in summer

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: तरबूज (water melon)की खेती चीन में 10वीं शताब्दी में शुरू हुई थी। इस फल में 92% पानी और 8% चीनी होती है। यह फल गर्मियों में पानी का अच्छा स्रोत होता है। इसमें बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन की अच्छी मात्रा होती है। जानिए इससे और क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र होगा मजबूत - तरबूज के सेवन से पाचन तंत्र (Digestive System) मजबूत होता है। इस फल में भरपूर पानी होता है। ऐसे में जब आप इसका सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो गर्मियों में इस फल का सेवन जरूर करें।

वजन भी होगा कम - तरबूज शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह मांसपेशियों में दर्द के साथ मदद करता है। तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स और अमीनो एसिड साइट्रलाइन जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अस्थमा में भी फायदेमंद -  तरबूज अस्थमा के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लाइकोपीन और विटामिन ए का पर्याप्त सेवन अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है और तरबूज में ये दोनों तत्व पाए जाते हैं। 

हड्डियां होंगी मजबूत- तरबूज विटामिन-सी से भरपूर होता है। ये हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन ऑस्टियोपोरोसिस को रोक सकता है जिससे हड्डियों के टूटने की संभावना को रोका जा सकता है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए हड्डियों (bones) को मजबूत बनाता है।