Lifestyle : गर्मी के मौसम में पपीता खाने के गजब फायदे

गर्मी के मौसम(summer) में पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो सस्ता फल पपीता (Papaya) खाना फायदेमंद  हो सकता है। यह आसानी से मिल भी जाता है। पेट संबंधी समस्याओं (stomach problems) को यह जड़ से उखाड़ फेंकता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
papaya

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : गर्मी के मौसम(summer) में पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो सस्ता फल पपीता (Papaya) खाना फायदेमंद  हो सकता है। यह आसानी से मिल भी जाता है। पेट संबंधी समस्याओं (stomach problems) को यह जड़ से उखाड़ फेंकता है। आइए जानते हैं पपीता खाने के गजब  फायदे -

हार्ट डिजीज - पपीता एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना है। विटामिन ए, सी और विटामिन ई भी इसमें प्रचुर मात्रा में मिलता है। कई पोषक तत्वों के चलते इसका सेवन दिल की बीमारियों (heart diseases) का खतरा कम कर सकता है। पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल का ऑक्सीडेशन भी रूकता है और ब्लॉकेज नहीं बन पाता है। 

डाइजेशन - पका पपीता डाइजेशन के लिए गजब का फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर इस फल में दो एंजाइम पैपेन और सायमोपैपेन पाया जाता है। दोनों ही एंजाइम डाइजेस्ट प्रोटीन हैं। इसलिए ये डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं।   

अर्थराइटिस -जोड़ों संबंधी समस्याओं और अर्थराइटिस में भी असरदार हो सकता है पपीता। इसके पैपेन और सायमोपैपेन एंजाइम इन्फ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं। जिससे अर्थराइटिस का तेज दर्द और जलन कम हो सकता है।