Good Health: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें इन चीजों को

दांतों (Teeth) को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ बर्श करने के साथ साथ इन्हें स्वस्थ रखने के लिए  डाइट (diet) में भी बदलाव कर सकते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है और आपके दांत स्वस्थ हो सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
09 Sep 2023
strong teeth

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दांतों (Teeth) को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ बर्श करने के साथ साथ इन्हें स्वस्थ रखने के लिए  डाइट (diet) में भी बदलाव कर सकते हैं। जिससे शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है और आपके दांत स्वस्थ हो सकते हैं।

सेब- सेब(apple) खाने से दांत साफ होते हैं और सांसों की बदबू से भी राहत मिलती है। सेब की रेशेदार छिलके और गूदा टूथब्रश का काम करते हैं और दांतों में चिपके प्लेक को दूर करते हैं। सेब को हमेशा छिलका के साथ खाएं क्योंकि फाइबर से भरा होता है जो दांतों और मसूड़ों को साफ रखने में मदद करता है।

गाजर - सेब की तरह गाजर (Carrot) में भी फाइबर भरे होते हैं और इसे खाने से दांतों पर जमा प्लेक खत्म होता है जिससे चमक आती है। दांतों की सफाई के अलावा गाजर में कई विटामिन बी भी होते हैं, जो मसूड़े की सूजन से लड़ते हैं।