Food: दही में गुड़ मिलाकर खाने पर मिलेंगे कई फायदे

दही (curd) में गुड़ (jaggery) मिलाकर खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया सुरक्षित रह सकते हैं।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
curd jagery

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दही में मिलाकर खाएं गुड़, मिलेंगे कई फायदे- 

इम्यूनिटी को करे बूस्ट -  दही (curd) में गुड़ (jaggery) मिलाकर खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त - दही में गुड़ मिलाकर खाना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत - दही में गुड़ मिलाकर खाने से हड्डियों मजबूत (strong bones) होता है। इस मिश्रण में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 

वजन को करे कम - अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको दही में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व वजन को कम करने में मदद करते हैं।