एक एंटीबायोटिक पदार्थ है कपूर

भारतीय संस्कृति में कपूर का एक  विशेष महत्व है। कपूर का उपयोग सामान्य दैनिक जीवन शैली से लेकर पूजा-पाठ तक में किया जाता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
camphor

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय संस्कृति में कपूर (camphor)का एक  विशेष महत्व है। कपूर का उपयोग सामान्य दैनिक जीवन शैली (daily lifestyle)से लेकर पूजा-पाठ (worship)तक में किया जाता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

दर्द कम करें -  कपूर एक एंटीबायोटिक(antibiotic) पदार्थ है। कहीं चोट लग जाए या कट जाए तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर किसी भी गहरे घाव को जल्दी भर देता है। कपूर को पानी में मिलाकर लगाने से तुरंत आराम मिलता है और घाव में दर्द तुरंत ठीक हो जाता है। 

सांस की बीमारियों का इलाज करता है कपूर - फेफड़ों की सूजन को कम करता है। साथ ही कपूर नसों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।  साथ ही यह खांसी को कम करने में भी मदद करता है। जिससे सांस संबंधी बीमारियां कम हो जाती हैं।

खुजली से राहत - गर्मी के कारण होने वाली खुजली और कीड़ों के कारण होने वाले संक्रमण से राहत देता है। सबसे पहले नारियल के तेल में कपूर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसे खुजली वाली जगह पर अच्छे से लगाएं।