/anm-hindi/media/media_files/ZdWDzkGkNsGWLJC6V0SH.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जानिए किस तरह काले अंगूर (Black grapes) के सेवन से सेहत को फायदे मिलेंगे -
हड्डियों को मजबूत बनाए - काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल नामक केमिकल हड्डियों (bones) के लिए भी लाभकारी होता है। यह बोन डेंसिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। वहीं, काले अंगूर में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद - काले अंगूर में मौजूद तत्व आंखों की रोशनी (eyesight) बढ़ाने में मददगार होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से उम्र संबंधी नेत्र विकार, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में फायदेमंद - काले अंगूर के जूस का सेवन व्यक्ति के दिमाग (Brain) की सक्रियता को बढ़ा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध में साफतौर से यह बताया गया है कि इसमें पाए जाने वाला रेसवेरेट्रॉल मस्तिष्क को स्वस्थ (healthy brain) रखने में मदद कर सकता है। बढ़ती उम्र में भूलने की समस्या को भी कम कर सकता है।